छत्तीसगढ़: बलरामपुर में नाबालिग हुई बलात्कार की शिकार, पीड़िता ने खुदकुशी की कोशिश की

बलरामपुर 19,अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में फिर से एक नाबालिग के साथ बलात्कार किया गया है। जिसके बाद पीड़िता ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है। यह मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी देने के बाद युवक फरार हो गया है। यह घटना बीते 16 अक्टूबर की है, बता दें कि यह 15 दिन के भीतर रेप की 8वीं वारदात सामने आयी है।