केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की यात्रा पर हाई अलर्ट पर जम्मू-कश्मीर
नई दिल्ली, 6 अप्रैल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल सोमवार को कठुआ में बीएसएफ बॉर्डर चौकी विनय का दौरा करेंगे और वहां की स्थिति का आकलन करेंगे। अपने इस दौरे के दौरान रविवार रात ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायकों और पदाधिकारियों साथ एक बैठक में शामिल होंगे। इसके लिए शाह त्रिकुटा नगर स्थित बीजेपी के मुख्यालय जाएंगे। उनका बीजेपी मुख्यालय का यह दौरा पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ, जिसे पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बड़े उत्साह के साथ जश्न मनाया। उनके दौरे को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अमित शाह 8 अप्रैल मंगलवार को श्रीनगर स्थित राजभवन में आयोजित होने वाली बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान वह केंद्र शासित प्रदेश में चल रहे कई विकास कार्यक्रमों का जायजा भी लेंगे। एक अन्य बैठक में वह जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे।