पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन…

नई दिल्ली, 26 दिसंबर। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। उन्होंने 92 वर्ष की उम्र में आज दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखीरी सांस ली। रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा- भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक, डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करता है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी।