यूपीपीएससी पीसीएस की 27 अक्टूबर को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा टली
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एक आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए घोषणा की है कि पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा अब अक्टूबर 2024 में नहीं होगी, इसे स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा 27 अक्टूबर 2024 को होनी थी, लेकिन अब इसकी तारीख को आगे बढ़ा दी गयी है। फिलहाल परीक्षा की नई तारीख को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की गई है।
फिलहाल नई तारीख को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है। बहरहाल माना यह जा रहा अब यह परीक्षा दिसंबर 2024 में आयोजित कराई जा सकती है। 18 अक्टूबर 2024 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक प्रस्तावित है, जिसमें परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर चर्चा की जाएगी। आयोग ने इस बैठक में पीसीएस परीक्षा के लिए केंद्र बनाने में आ रही समस्याओं को रखा है।