सात अपराधी निगरानीशुदा घोषित- माह में तीन बार थाने में दर्ज करानी होगी उपस्थिति
जबलपुर, 25 सितंबर। जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अलग- अलग प्रकरणों में आदेश जारी कर सात आदतन अपराधियों का उनकी समाज विरोधी गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से निगरानीशुदा घोषित कर हर माह थाने में तीन बार हाजिरी दर्ज कराने के निर्देश दिये है।