मुसलमानों को टारगेट करना है CAA उद्देश्य केवल – ओवैसी
नई दिल्ली, 11 मार्च। मोदी सरकार ने सोमवार को देश में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लागू कर दिया है। एआईएमआईएम मुखिया और हैदराबाद से पार्टी सांसद असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। ओवैसी ने कहा है कि आप क्रोनोलॉजी समझिए, पहले चुनाव का मौसम आएगा, फिर सीएए के नियम आएंगे। सीएए पर हमारी आपत्तियां जस की तस हैं। सीएए विभाजनकारी है और यह कानून गोडसे की सोच पर आधारित है जो मुसलमानों को दोयम दर्जे का नागरिक बनाना चाहता है।
उन्होंने कहा कि सताए गए किसी भी व्यक्ति को देश में शरण दें, लेकिन नागरिकता धर्म या राष्ट्रीयता पर आधारित नहीं होनी चाहिए। सरकार को बताना चाहिए कि उसने इन नियमों को पांच साल तक क्यों रोक के रखा था और अब इसे क्यों लागू कर रही है। एनपीआर-एनआरसी के साथ, सीएए का उद्देश्य केवल मुसलमानों को टारगेट करना है।