छत्तीसगढ़: धमतरी जिले में 11 से 26 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन
छत्तीसगढ़, 10 अप्रैल। दुर्ग कलेक्टर ने जिले में लॉकडाउन के दौरान संशोधित आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक अब शादी/तेरहवीं/ अंत्येष्टि व अन्य कार्यक्रमों में अधिकतम 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से रोजाना हजारों मामले सामने आ रहे हैं। हालात को देखते हुए राजधानी रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलोदाबाजार, बालोद, कोरिया, बलोदाबाजार और धमतरी सहित कई जिलों में लॉकडाउन लगा दिया गया है।
गौरतलब है कि धमतरी कलेक्टर ने जिले में 11 से 26 अप्रैल तक जिले में टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है। धमतरी कलेक्टर जेपी मौर्य ने आदेश जारी किया है। अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया है। सब्जी और राशन की दुकानों को बंद से छूट दी गई है।