कलेक्टर की विशेष पहल पर जय स्तभं चौराहा, कोनी तिराहा का हुआ कायाकल्प
शहडोल 12 अक्टूबर। कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह की विशेष पहल पर स्थानीय जय स्तंभ चौक में चल रहे निर्माण कार्य की धीमी गति को तीव्र गति दिलाकर अधूरे पड़े निर्माण कार्य एवं डिवाइडर कार्य को पूर्ण कराया जाकर जय स्तंभ चौक को आवागमन हेतु आम जनो के लिये सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है साथ ही जय स्तंभ चौक से पुराने बस स्टेण्ड तक रंगीन विद्युत लगवाकर सड़क की सुंदरता में वृद्वि की गई है।
इसी प्रकार जय स्तंभ चैक से कोनी तिराहे एवं रीवा रोड़ की पटटरियांे को भी अतिक्रमण मुक्त कराकर चैड़ीकरण का रूप प्रदान किया गया है। जिससे बाणगंगा चैराहा सहित कोनी तिराहेे एवं रीवा रोड़ में अक्सर संभावित दुर्घटनाआंे सेे भी निजात मिलेगी। उन्होने सड़क के दौनो पटटरियांे के वृक्षो की डगालो की छटाॅई कराकर मार्ग को चैड़ा कराने तथा आगे रंगीन विद्युतीकरण कराने का कार्य हाथ में लिया है। शहडोल नगर के अन्य सभी तिराहे एवं चौराहो का भी धीरे-धीरे चौड़ीकरण एवं विद्युतीकरण सहित चाॅक-चौबंद व्यवस्थाएं आवागमन हेतु आम नागरिको कोे सुलभ कराई जाएगी। उक्त कार्य में कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह की विशेष पहल तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी एवं विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री मुकेश सिंह का विशेष योगदान है।