मैं आज भी जवान हूं, बुन्देलखण्ड में गद्दारों को माफ नहीं किया जाता : कमलनाथ

सागर, 12 अक्टूबर। सुरखी उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पारुल साहू के समर्थन में आज मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने जैसीनगर के जनपद मैदान में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि 1985 में 35 साल पहले में विट्ठल भाई भाई की सभा मैं आया था तब मैं जवान था और आज भी जवान हूं। उन्होंने मंच से विशाल जनसमुदाय को धन्यवाद करते हुए कहा कि आपकी ऐतिहासिक उपस्थिति ने हमारी कीमत बढ़ाई बल बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को बिकाऊ प्रदेश बना दिया और प्रदेश को कलंकित कर दिया हमने वोट से सरकार बनाई और उन्होंने नोट से सरकार बनाई कमलनाथ ने शिवराज सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि 15 साल बाद हमें 15 महीने की सरकार बनी और बधाल प्रदेशों में मिला हमने प्रदेश को सुख समृद्धि और सुधारने की पहल की जो भाजपा सरकार को रास नहीं आया उन्होंने शिवराज पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमने किसानों का कर्ज माफ किया पर आप जैसे किसानों का कर्ज माफ नहीं किया उन्होंने मंच से खुली चेतावनी देते हुए कहा कि शिवराज सिंह बड़े एक्टर हैं तो वह मुंबई जाए और वहां एक्टिंग करें उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश का जनता विश्वास तभी करेगी जब यहां इन्वेस्ट होगा। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव मध्य प्रदेश का भविष्य का उपचुनाव है पारुल साहू राजनीतिक नहीं समाज सेवी हैं आप पारुल साहू की मदद करें और अगर आपकी मदद ना हो तो मेरा कुर्ता खींच लेना कमलनाथ सरकार ने किसान बिल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि शिवराज सरकार फसल मुआवजा को लेकर फेल साबित हुई है जनता शिवराज की कलाकारी समझती है उन्होंने गोविंद राजपूत को मंच से चेतावनी दी कि 3 तारीख के बाद इनका घमंड टूट जाएगा 18 दिन बचे हैं जनता आपका हिसाब लेगी और कमलनाथ भी हिसाब लेंगे आप कांग्रेस प्रत्याशी पारुल साहू को जताएं छिंदवाड़ा जैसी सेवा सागर की सुरखी विधानसभा में की जाएगी।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने गोविंद राजपूत को चार बार उम्मीदवार बनाया युवक कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया मोतीनगर थाने के पास किराए से रहने वाले आज किलाकोठी में रह रहे हैं। एक महाराज ग्वालियर में है तो एक महाराज सुरखी में हैं जो व्यक्ति कांग्रेस का नहीं हुआ। जो बीजेपी की बुराई करते थे आज भूपेन्द्र भैया, गोपाल भैया को कैसा लग रहा होगा। राहुल भैया ने कहा कि न निगलते बन रहा है न उगलते बन रहा है यह हालत भाजपा में गोविंद राजपूत की है। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड में गद्दारों को कभी माफ नहीं किया जाता है।
पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने कहा कि आपका विश्वास बेचा है ऐसे गद्दारों को सबक सिखाना होगा उन्होंने शायराना अंदाज में गोविंद राजपूत पर जमकर कटाक्ष किए। इस अवसर पर विधायक संजय शर्मा, सिद्धार्थ कुशवाहा सतना, विधायक तरवर सिंह बंडा, विधायक राहुल सिंह दमोह, स्थानीय नेताओं में दिलीप पटैल, प्रहलाद पटैल, दीपक राजौरिया, बाबू सिंह लोधी, देवेन्द्र पटैल, जीवन पटैल, ज्योति पटैल ने भी जनसभा को संबोधित किया।