बलरामपुर रेप मामले में मंत्री शिव डहरिया के बयान पर भाजपा कल देगी प्रदेश स्तरीय धरना
रायपुर. 09,अक्टूबर। बलरामपुर में आदिवासी नाबालिग से रेप के मामले में मंत्री शिव डहरिया के विवादित बयान पर भाजपा शनिवार को प्रदेश स्तरीय धरना देगी। भाजपा महिला मोर्चा और अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन करेगी।
उल्लेखनीय है कि मंत्री शिव डहरिया ने मीडि
या को संबोधित करते हुए हाथरस में हुई घटना की तुलना करते हुए छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में हुई दुष्कर्म की घटना को छोटी बताया था। वहीं मंत्री के विवादित बयान से भाजपा आक्रामक हो गई। पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने मंत्री के बयान को शर्मनाक बताया। कहा कि ऐसे मामले में राजनीतिक करना गलत है। विवादित बयान से भड़की भाजपा महिला मोर्चा ने भी मंत्री के निवास के बाहर प्रदर्शन किया था।
वहीं, अब शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा और अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ संयुक्त रूप से प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन करेगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता भी धरने में शामिल होंगे।