बाजार के मुख्य मार्ग पर हुए जानलेवा गढ्ढो के विरोध में जयसिंहनगर विकास मंच ने किया विरोध प्रदर्शन
उक्त विरोध प्रदर्शन में शामिल जयसिंहनगर नगर परिषद उपाध्यक्ष संजय गुप्ता जी से चर्चा पर उन्होंने बताया कि जयसिंहनगर की मुख्य सड़क पर निर्मित स्वीमिंग पुल के समान हुए बड़े बड़े गढ्ढो से आए दिन राह चलते राहगीर दुर्घटना का शिकार होते रहते है प्रशासन की गाड़ियां इन्ही सड़को का उपयोग भी करती है पर गाड़ियों में बैठे अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहे जिससे आम जनमानस की जान जोखिम में है आज उक्त विषय पर जयसिंहनगर विकास मंच के द्वारा प्रशाषन का ध्यान आकर्षण कराने के उद्देश्य से विरोध का यह छोटा सा प्रयास किया गया था अगर आने वाले समय मे समस्या पर प्रशासन द्वारा समाधान हेतू पहल नही की जाती तो सीघ्र ही नगर में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उक्त विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में नगर निवासी , व्यापारी एवं जयसिंहनगर विकास मंच के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।