डॉ. सीता प्रसाद तिवारी ने किया औषधि वाटिका का निरीक्षण
(रूपाली समैया) जबलपुर, 20 जुलाई। नानजी देशमुख पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के माननीय कुलपति डॉ. सीता प्रसाद तिवारी ने पशुधन पक्षेत्र, आमनाला स्थित बकरी एवं औषधि वाटिका का निरीक्षण किया। यहाँ पर सिरोही, बारवरी नस्लों के रखरखाव व वाटिका के विस्तार की पूर्ण जानकारी ली। साथ में खरीफ के फसलों के उत्पादन की जानकारी एवं विचार मंथन किया।
कुलपति के साथ निरीक्षण मे डॉ.विनोद कुमार बाजपेयी, कुलसचिव डॉ.ए.के गौर, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी इंजीनियर ए.के सिंह , सूचना जनसंपर्क अधिकारी, डॉ. शिल्पा गजभिये, प्रभारी अधिकारी , डॉ. सीमा भिण्डरवाले सहित सह प्राध्यापक उपस्थित थे।