दो दिवसीय राष्ट्र्रीय वेबिनार का आयोजन संपन्न

(रूपाली समैया) जबलपुर, 20 जुलाई। मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय एंव नानाजी देशमुख पशुचिकित्सा विज्ञान विश्विधालय द्वारा दो दिवसीय राष्ट्र्रीय वेबिनार फिशरी सेक्टर मे आयोजन किया गया , आनलाइन आयोजन मे इस वेबिनार के मुख्य वक्ता डाँ. वी.पी.मोहंती फिशरीज, आई.सी.ए.आर.दिल्ली के विशेष संदेश मे मछली उत्पादो की गुणवत्ता मे प्रबंधन की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस वेबिनार में देशभर के प्रतिष्ठित संस्थानों से 4 वक्ताओं द्वारा अपने व्याख्यान ऑनलाइन प्रस्तुत किये गये।
जिसमें प्रथम दिन पोस्ट हारवेस्ट सेक्टर मे रोजगार के अवसर विषय पर अपना प्रस्तुतीकरण दिया गया। डॉ. ए.के. उपाध्याय ने कालेज ऑफ फिशरीज पंत नगर ने भारत मे फिश प्रोसेसिंग की आवश्यकता एवं भविष्य की प्रगति पर व्याख्यान दिया। मछली के उत्पाद बनाए एंव गुणवत्ता में सुधार करना समय की बहुत बड़ी मांग है, भारत सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में इसे स्थान दिया गया।
डॉ. के.अशोक कुमार विभाग प्रमुख ने फिश फूड सेफ्टी एंव सर्टिफिकेशन विषय पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में 19 राज्यों से वैज्ञानिक. छात्र एवं छात्राओं, शोधकर्ताओं एंव किसानों ने भाग लिया।
यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. डॉ. एस.पी. तिवारी जी के मार्गदर्शन मे एंव अध्यक्ष डॉ. आर.पी.एस. वघेल. मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय के नेतृत्व मे किया गया। इस कार्यक्रम की आयोजन सचिव , डॉ. माधुरी शर्मा एंव सह आयोजन सचिव डॉ. प्रीति मिश्रा रही।