चंबल एक्सप्रेस-वे सहित विभिन्न योजनाओं को मिलेगी गति

भोपाल, 19 जून। केन्द्रीय पंचायती राज ग्रामीण विकासए कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रालय में ग्वालियर चंबल क्षेत्र के विकास के संबंध में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में जानकारी दी गई कि चंबल एक्सप्रेस.वे की मंजूरी से चंबल अंचल के‍ विकास को नये आयाम मिलेंगे। योजना के अंतर्गत भारत सरकार को दी जाने वाली भूमि का चिन्हांकन भी कर लिया गया है। कुल 309 किलोमीटर क्षेत्र की प्रगति को साकार करने के लिए योजना से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है।
श्री तोमर ने बताया कि वे इस सप्ताह केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नितिन गडकरी से चर्चा कर प्रक्रियाओं को गति देने के संबंध में चर्चा करेंगे। बैठक में ग्वालियर नगर में ग्रीष्मकाल में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति के लिए चंबल नदी से पानी लेने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पेयजल व्यवस्थाएं करने अमृत योजना के क्रियान्वयन प्रदेश में औषधीय पार्क के विकास बीहड़ विकास योजना आत्मनिर्भर भारत में कृषक वर्ग के उत्पादक संगठनों (FPO) को लाभान्वित करने, मनरेगा प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि आधुनिकीकरण, जैविक खेती के क्षेत्र में योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की।
बैठक में बताया गया कि मध्यप्रदेश में कोरोना के संकट काल में मनरेगा से श्रमिकों को बड़ा सहारा मिला। अन्य राज्यों की तुलना में अधिक संख्या में जरूरत मंद लोगों को रोजगार मिला। प्रदेश के 24 जिलों की स्थिति पर प्रधानमंत्री जानकारी लेंगे। इस कार्य में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी राज्य है। मनरेगा कार्यों के तहत हर्बल गार्डन भी विकसित किए जा रहे हैं।