चेकिंग की आड़ में आमजन से हो रही अवैध वसूली

भोपाल। शहर में बढ़ रहे अपराधों पर रोक लगाने एवं जगह जगह बेरिकेड्स लगाकर चेकिंग के नाम पर हो रही अवैध वसूली को रोकने के लिए भाजपा जिला भोपाल के पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस कंट्रोल रूम जहांगीराबाद पहुंचकर आईजी, डीआईजी, जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन जहांगीराबाद थाना प्रभारी को सौंपा।
सुरेन्द्रनाथ सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। बदमाश खुलेआम लूट, हत्या, बलात्कार जैसे जघन्य अपराध कर रहे है। प्रदेश सरकार सो रही है। पुलिस बदमाशों के नाम पर हेलमेट चैकिंग में लगी रहती है और आम जनता को परेशान कर वसूली करती रहती है।
इस अवसर पर पप्पू विलास, राजेंद्र गुप्ता, नितिन दुबे, पप्पू पारवे, अमित जैन, हर्ष चंदेल, कृष्णा बघेल, संजय मैथिल, राकेश सोनी, करण यादव, रोहित यादव, ओमप्रकाश तिवारी, अमित राठौर, मोहम्मद जब्बार खान सहित पार्टी के अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।