रेडक्रॉस द्वारा आयोजित रक्तदान शिविरों में 36 यूनिट रक्त का संग्रह

जबलपुर, 05 जुलाई। जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आज शुक्रवार को आमनपुर मदनमहल स्थित रिलायंस फ्रेश तथा कलेक्ट्रेट स्थित रेडक्रॉस समिति कार्यालय में आयोजित किये गए रक्तदान शिविरों में रक्तदाताओं से 36 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया ।

जिला रेडक्रॉस समिति के सचिव आशीष दीक्षित के मुताबिक रिलायंस फ्रेश में रक्तदान शिविर रिलायंस के संस्थापक स्व. धीरूभाई अंबानी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में तथा रेडक्रॉस समिति कार्यालय में रक्तदान शिविर एल एंड टी कम्पनी के सुरक्षा दिवस पर आयोजित किया गया था ।
रिलायंस फ्रेश के रक्तदान शिविर में यहां पदस्थ स्टॉफ ने तथा रेडक्रॉस समिति कार्यालय के रक्तदान शिविर में कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने रक्तदान किया । इन शिविरों में क्रमश: 17 एवं 19 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया ।
इन रक्तदान शिविरों के आयोजन में डॉ सुनील मिश्रा , रिलायंस फ्रेश से विपिन तिवारी , एलएंडटी से लवजी बमनिया, रेडक्रॉस सोसायटी से रमेश नायडू , संदीप मिश्रा एवं विजय ठाकुर मौजूद थे।