परीक्षण में अमानक पाये जाने पर बीज विक्रय लायसेंस निलंबित

जबलपुर, 27 जून ।   उप संचालक कृषि ने अमानक बीज विक्रय के एक मामले में करमेता स्थित बीज प्रदायक कंपनी यगान्ती सीड्स प्राइवेट लिमिटेड का बीज विक्रय लायसेंस निलंबित कर दिया है । उप संचालक कृषि द्वारा यह कार्यवाही बीज गुण नियंत्रण आदेश के प्रावधानों के तहत की गई है ।  उप संचालक कृषि कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार यगान्ती सीड्स प्राइवेट लिमिटेड से 24 जून को विक्रय हेतु रखे सत्यरूप श्रेणी के मक्का के बीज का नमूना लेकर परीक्षण हेतु ग्वालियर स्थित प्रयोग शाला भेजा गया था ।