लीडर से डीलर बने, सत्ता पाने बेताब महामिलावटी : मोदी

मिर्जापुर, May 16 —   लोकसभा चुनाव 2019 में अंतिम पड़ाव यानी सातवें चरण के मतदान से पहले भाजपा के सुपर स्टार प्रचारक पीएम नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश में अपनी तीसरी तथा अंतिम विजय संकल्प रैली में कांग्रेस के साथ सपा-बसपा-रालोद गठबंधन पर जमकर हमला बोला। जनता से बेहद हल्के अंदाज में संवाद भी किया।

केंद्र सरकार में राज्य मंत्री अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल के पक्ष में पीएम नरेंद्र मोदी ने आज मिर्जापुर में भाजपा विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबके हाथ जोडिघ् के प्रणाम। आज एतना भीड़ देखि के विश्वास होई गवा कि माई विंध्यवासिनी के कृपा बना रही। आप लोगन के भी आशीर्वाद बना रही। गर्मी में जन सैलाब व चुनाव के सातवें चरण में चुनाव प्रचार के दौर में जोश उत्साह उमंग दिल्ली के पॉलिटिकल ज्ञानियों को देखना चाहिए कि लोगों का मिजाज क्या है।

उन्होंने कहा कि सेवक के लिए जनता प्रचार करने निकली है। सेवक को स्नेह आशीर्वाद दे रही है। यह यूपी में आखिरी सभा है इसके बाद बंगाल जाऊंगा।आपका उत्साह बताता है कि 23 मई को फिर एक बार मोदी सरकार बनेगी। आपका प्यार जितना बढ रहा है उतना ही सपा-बसपा व कांग्रेस की नीद उड़ रही हैं। मुझे दी जा रही गालियां बढा दी है। जैसे-जैसे विरोधियों के गालियों की डोज बढ रही है जनता अपने प्यार विश्वास की डोज बढा रही है। महामिलावटी लोग जिन्होंने मिर्जापुर को बारी बारी लूटा था। गाली दे रहे हैं जिन्होंने जिले को नक्सली हिंसा में धकेला था। जिन्होंने यूपी की खदानों को लूटकर अपनी तिजोरी भरी थी।मिर्जापुर को अच्छी तरह जानते हैं कि इनके राज में कैसे घोटाले किए गए। महापुरुषों के नाम पर स्मारक में भी घोटाला किया।

यह वही हैं जिन्होंने मीरजापुर और यूपी को बिजली जैसी सुविधा के लिए तरसाया था। सिंचाई के लिए तरसा दिया था। महामिलावटी लोगों ने मिर्जापुर के शानदार पीतल के काम को यहां के कालीन कारोबार को बर्बाद कर दिया। इनकी कर्म कुंडली में इतने कारनामे हैं कि बताते बताते शाम हो जाएगी। इन्होंने गरीब किसान की परवाह नहीं की। कुछ दिन पहले बुआ के बबुआ यहां आए थे कहा था कि भाजपा की बात शौचालय से शुरु वहीं खत्म होती है। ऐसी बात वही कर सकते हैं जिसके लिए मां बहन बेटियों की गरिमा नहीं होती। शौचालय मां बहन बेटियों की इज्जत नहीं करते। अंधेरा हो इसका इंतजार नहीं करना पडता है। यह वही काम है जिसकी चिंता राम मनोहर लोहिया करते थे। महिलाओं के समस्या पानी और पैखाना था।पीएम मोदी ने कहा कि पांच साल कार्यकाल में सरकार ने महिलाओं के लिए दस करोड से ज्यादा शौचालय बनाए। अब अगले पांच साल पानी के लिए लगाएंगे। पानी के लिए नया मंत्रालय का एलान कर दिया है। हमारी ताकत लगने वाली है। वो लोग धन वैभव के अंबार पर बैठे हैं लोहिया जी का सपना चैकीदार पूरा करेगा। बुआ बबुआ या कांग्रेस के नामदार हो यूपी की जनता को यह लोग जाति में बांटते हैं। सोचते हैं वोटर जागीर है। एक दूसरे को देंगे यह लोग कुर्सी नहीं वोटर और कार्यकर्ता को भी भूल जाते हैं।