रेलवे पूछताछ सेवा 5 घंटे के लिए बंद!
नई दिल्ली, May 16 — उत्तर रेलवे ने बताया है कि दिल्ली पीआरएस (कम्प्यूट्रीकृत आरक्षण प्रणाली) के अपग्रेडेशन कार्य के चलते 18 मई को रात्रि 11.45 बजे से दिनांक 19 मई को प्रात: 5 बजे तक 5 घंटा 15 मिनट के लिए पीआरएस संबंधित गतिविधियों को अस्थायी तौर पर बंद रखा जायेगा।

जिसकी वजह से दिल्ली पीआरएस की ये सभी सेवाएं यानि आरक्षण कार्य, दूरभाष संख्या-139 पर पूछताछ और इंटरनेट बुकिंग सेवा उक्त अवधि के दौरान उपलब्ध नहीं होगी।