4 May – विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भारत के उन चुनिंदा नेताओं में से एक हैं जिनकी लोकप्रियता की कोई सीमा नहीं है। सुषमा स्वराज विदेशों में फंसे भारतीयों की मदद के लिए जानी जातीं हैं। इस बार उन्होंने सऊदी अरब में फंसे हैदराबाद के हाफ़िज़ मुहम्मद बहाउद्दीन की मदद की है। हाफ़िज़ मुहम्मद ने विदेश मंत्री (EAM) सुषमा स्वराज का आभार जताया है।
हैदराबाद के रहने वाले हाफ़िज़ मुहम्मद सऊदी अरब में फंसे हुए थे। जिसके बाद उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद मांगी। हाफ़िज़ मुहम्मद ने भारतीय दूतावास के अधिकारियों को उन्हें सऊदी अरब से छुड़ाने और भारत वापस भेजने के लिए धन्यवाद दिया है। यहां यह बताना जरूरी है कि मानव तस्करी द्वारा विदेश भेजे गए भारतीयों को वापस लाने में भारत सरकार की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का काफी अहम योगदान रहा है।