गोहद में टिकिट को लेकर कांग्रेस में विरोध पूर्व बीएसपी नेता की पुत्र वधू अनीता चोधारी आई मैदान में

भोपाल/ भिंड, 25 सितंबर। जिले की गोहद विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के द्वारा स्थानीय नेता मेवाराम को टिकिट दिया गया। जिसको लेकर यहां से चुनाव लड़ने की भावना संजोए विगत 8 वर्षों इंतजार करती रही थी जिसके चलते अब उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व गोविन्द सिंह पर आरोप लगाए हैं उन्होंने पार्टी हराने के लिए इस तरह की साजिश कहा। है।
मैं अनिता चौधरी स्वर्गीय डॉक्टर पी पी चौधरी मध्य प्रदेश बहुजन समाज पार्टी के जनक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की पुत्र वधू।
मैं अनिता चौधरी गोहद विधानसभा 13 में हमेशा वहां की जन आवाज बनकर कांग्रेस पार्टी का कार्य करती रही हूं मैंने इस वर्ष विधानसभा क्रमांक 13 में दावेदारी पेश की थी जिसकी चर्चा कई अखबारों में और न्यूज़ चैनलों में भी थी उपचुनाव को लेकर मेरा नाम सड़कों पर चला था मुझे उम्मीद थी की सर्वे के आधार पर टिकट दिया जाएंगे लेकिन गोहद विधानसभा में सर्वे को दरकिनार करते हुए टिकट दिया गया।
पूर्व मंत्री गोविंद सिंह हमेशा उसी उम्मीदवार को टिकट दिलाते हैं जोकि उनके चाटुकारिता में लिप्त रहता है । ऐसे में आज मुझे लगा कि मध्य प्रदेश की जनता जनार्दन कमल का फूल नहीं बल्कि कमलनाथ जी को पुनः मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। इसी तरीके से अगर एक एक करके विधानसभा में सीटों का बंटवारा दबाव में किया गया तो मध्य प्रदेश में बीजेपी का सामना कांग्रेस पार्टी कैसे कर पाएगी। डॉ गोविंद सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नहीं चाहते हैं कि कमलनाथ मुख्यमंत्री बने क्योंकि डॉक्टर गोविंद सिंह और दिग्विजय सिंह को दोनों को ही अपना पुत्र मोह सता रहा है।
मैं अनिता चौधरी कांग्रेस के लिए जाऊंगी मरूंगी और कांग्रेस के लिए काम करूंगी और कमलनाथ जी और श्रीमती सोनिया गांधी जी को भी अनुरोध करना चाहती हूं कि जिस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला हो वहां महिलाओं को आगे बढ़ाने की बजाय पीछे धकेलने का काम किया जा रहा है । गोविंद सिंह और दिग्विजय सिंह के द्वारा अगर यह टिकट बदल कर महिला को दिया जाता है तो पूरे ग्वालियर चंबल संभाग में अधिक से अधिक सीटें कांग्रेस पार्टी के पक्ष में होंगे।