भोपाल : इन 18 इलाकों में लगा टोटल लॉकडाउन

भोपाल, 21 जुलाई। दिन-ब-दिन तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमितों की संख्या, अखबार, टीवी चैनल, सोशल मीडिया जैसे अनेकों माध्यमों से लोगों तक पहुंच रही है। और तो और शासन प्रशासन भी अपनी पूरी ताकत झोंक चुके कि इस बीमारी को लेकर लोग जागरूक हों। हर वर्ग, हर तबके का व्यक्ति यह समझे कि हमें बीमारी को बढऩे से रोकना है न कि फैलाना। बावजूद इसके लोग न जाने क्यों जानबूझकर लापरवाही बरत रहे हैं, मास्क न लगाना, दूरी न बनाना, बेवजह भीड़ इक्ट्ठा करना, शादी पार्टी जैसे आयोजनों को क्या हम कुछ दिनों के लिए टाल नहीं सकते। ऐसी ही अनेकों लापरवाहियों का नजीता है कि एक बार फिर संपूर्ण लॉकडाउन की स्थिति निर्मित हो रही है।

File photo

इसी क्रम में आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए 18 इलाकों में आज से लॉकडाउन कर दिया है। बागसेवनिया में तीन दिन में 35 मरीज मिलने के बाद 24 घंटे के लिए टोटल लॉकडाउन रहेगा। इस क्षेत्र में आगामी पांच दिनों तक सिर्फ आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। शेष दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान और कार्यालय आदि बंद रहेंगे, जबकि पुराने शहर के 16 इलाकों में यह पाबंदी 24 जुलाई तक रहेगी। भोपाल में पहले से ही शनिवार और रविवार संपूर्ण लॉकडाउन है।
गौरतलब है कि कोरोना के कारण पुलिस प्रशासन से बातचीत के बाद चौक, इब्राहिमपुरा, बुधवारा, इतवारा, जुमेराती, मारवाड़ी रोड, लखेरापुरा, लोहाबाजार, सराफा बाजार और इमामी गेट के व्यापारियों ने 5 दिन तक दुकानें बंद करने का निर्णय लिया था। दोपहर बाद सब डिविजनल मजिस्ट्रेट जमील खान ने कोतवाली, मंगलवारा, इब्राहिमपुरा, कुम्हारपुरा, खजांची गली, गुर्जरपुरा, सिलावटपुरा, बुधवारा, न्यू इतवारा रोड, जुमेराती, मारवाड़ी रोड, लखेरापुरा, चौक जैन मंदिर, लोहाबाजार, सराफा बाजार और इमामी गेट इलाके में 24 जुलाई तक रात का लॉकडाउन लगा दिया है।