वृक्षारोपण के प्रति बढ़ता उत्साह, काबिल-ए-तारीफ

(रुपाली समैया)  जबलपुर, 9 जुलाई। हरियाली देखकर मन प्रफुल्लित हो जाता है, इसी वाक्य का नमन करते हुये आज जानकी नगर कालोनी अहिंसा चौक में जानकी नगर विकास समिति और प्रयास संस्था के द्वारा जानकी नगर गार्डन मे आज वृक्षारोपण किया गया । वृक्षारोपण कार्यक्रम मे अधिक संख्या मे कालोनी वासी उपस्थित थे , सभी लोग वृक्ष लगाने के लिए उत्साहित थे , गार्डन को हरा -भरा करने के लिए हर प्रकार के वृक्ष लगाए गये, निवासियों मे इतना उत्साह था कि अपने साथ वृक्ष लेकर आये थे , जानकी नगर विकास समिति के अध्यक्ष एस.के सिन्हा ने कहा है कि वृक्ष के बिना जीवन अधुरा है, और सभी को वृक्ष लगाने के लिये प्रोत्साहित करना चाहिए ।
कार्यक्रम मे प्रयास संस्था के अंबर जी और अनील रैकवार जी के प्रयासो से कार्यक्रम संपन्न हुआ। वृक्षारोपण कार्यक्रम मे जानकी विकास समिति के अध्यक्ष श्री एस.के सिन्हा , उपाध्यक्ष रविशंकर पाठक, सचिव सचिन पंडया, मनीष गुजराती , ओमरे जी, सिघंवाणे जी, बाथरे जी, काशीकर जी , विशवकर्मा जी, विवेक बडेरिया जी, आनंद गुप्ता जी, जैन साहब,मनीष शर्मा जी , अग्रवाल जी एंव कालोनी के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।