तहसील चौक में जलाया चीन के राष्ट्रपति का पुतला
जबलपुर, 22 जून। स्वदेशी जागरण मंच ने आज तहसील चौक हाई कोर्ट के पास दोपहर 1:00 बजे चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन करते हुए रोष जताया एवं चीन निर्मित सामानों की होली जलाई। इस अवसर पर सबसे पहले हमारे जांबाज सभी 20 वीर जवानो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जो वीरगति को प्राप्त हो गए, उसके बाद पुतला दहन किया गया। उक्त आयोजन में जबलपुर के प्रमुख अधिवक्ता राहुल श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजीव कुमार डे, महानगर शहर प्रमुख शिवेंद्र शर्मा, महानगर प्रचार प्रसार प्रमुख वेंकटेश्वर राव, महिला प्रमुख वर्षा तिवारी, अधिवक्ता आशुतोष नामदेव, अधिवक्ता योगेंद्र गोलंदाज, बृजेश पांडे अमन बिंद्रा, योगेंद्र लोखंडे, दीपक नाहर, आशीष झा एवं स्वदेशी कार्यकर्ता विजयलक्ष्मी द्विवेदी, मनीषा साहनी, सुनील विश्वकर्मा, दीपक वर्मा, दिनेश कश्यप सहित अधिवक्ता अंजलि बैनर्जी उपस्थित रहे।