देश में कोरोना संकट, महामारी से अब तक 1500 से अधिक लोगों ने गंवाई जान, संक्रमितों की संख्या 46,000 के पार

नई दिल्ली, 5 मई। चीन से शुरू हुए वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर दुनिया के लगभग हर देशों में फैल चुका है। भारत में भी वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में संक्रमितों और मृतकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी सामने आ रही है। मंगलवार तक भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 46500 के करीब पहुंच चुका है वहीं अब तक इस महामारी से 1500 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार मंगलवार को भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 46433 तक पहुंच गई है वहीं अब तक 1,568 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 3900 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 46 हजार के पार पहुंच गयी है । इस दौरान कोरोना संक्रमण के कारण 195 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 1,568 हो गया है। मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे के दौरान संक्रमितों के सबसे अधिक मामले मंगलवार को सामने आए हैं।
गौरतलब है कि मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है और 46,433 मामलों में 32,134 कोरोना के सक्रिय केस हैं और 12,727 ऐसे मरीज हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। इस वायरस का प्रकोप कई राज्यों में अधिक देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित राज्य के रूप में सामने आया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार सुबह तक अंडमान निकोबार में 33 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, लेकिन इनमें से 32 को अब तक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। उधर आंध्र प्रदेश में यह संख्या 1650 हो गई है ,जिनमें से 524 को डिस्चार्ज किया जा चुका है 36 किया मौत दर्ज की गई है। अरुणाचल प्रदेश कोरोना मुक्त राज्य बना हुआ है। असम में मंगलवार सुबह तक कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 43 हो गई है, जिनमें से 32 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। एक की मौत हुई है।