चिकित्सकों का महाकुंभ 29 और 30 जून को जयपुर में

Jaipur आगामी 29 एवं 30 जून को जयपुर के बिरला ऑरियम में राजस्थान के चिकित्सकों का महा कुम्भ *इंडियन मेडिकल एसोसिएशन स्टेट ब्रांच राजस्थान एवं ऑल राजस्थान इन सर्विस डॉक्टर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में 26 वी कॉन्फ्रेंस राज मेडिकोन 2019 का आयोजन किया जा रहा है* जिसमें राज्य भर से करीब 10000 से भी अधिक चिकित्सक भाग लेंगे *इस आयोजन का उद्घघाटन भारत के पूर्व राष्ट्रपति माननीय श्री प्रणब मुखर्जी द्वारा किया जाएगा !, राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय श्री अशोक गहलोत को मुख्य अथिति के रूप में आमंत्रित किया गया हैं तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री रघु शर्मा गेस्ट ओफ ओनर होंगे !इस आयोजन के *आयोजक सचिव डॉ वी के जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश भर की अनेको जानी मानी हस्तियां भी शामिल होंगी* जिनमें प्रमुख रूप से हेमा मालिनी, प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ पद्म भूषण डॉक्टर नरेश त्रेहन , पद्म भूषण मेरी कॉम, चेतन भगत, मेजर जनरल डॉक्टर टी एस आहलूवालिया, साधु श्री ज्ञान वत्सल दास स्वामी बीएपीएस मुख्य वक्ता होंगे l
*अरिसदा राजस्थान के अध्यक्ष डॉ अजय चौधरी ने बताया कि राजस्थान के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी चिकित्सक वर्ग को इस सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है; पूरे प्रदेश में करीब 45000 चिकित्सक कार्यरत है इनमें से करीब 10000 चिकित्सकों के राज मेडिकोन 2019 में आने की संभावना है। *इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टर एम एल स्वर्णकार ,आईएमए राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष डॉ महेश शर्मा व देश के मेडिको लीगल एक्सपर्ट के संबोधन होंगे*।
आयोजन सचिव डॉ जैन ने बताया कि इस *कांफ्रेंस के विभिन्न सत्रों के दौरान मेडिकल फील्ड में चिकित्सकों का सम्मान किया जाएगा , इसमें करीब 25 कैटेगरी के अवॉर्ड दिए जाएंगे* जिनमें प्रमुख रूप से उन लोगों को जिन्होंने मेंबरशिप ड्राइव में अधिकतम मेंबर बनाएं, सोशल सर्विस में अच्छा काम किया हो, मीडिया में बेस्ट आर्टिकल लिखे हो, ऐसे डॉक्टर जिन्होंने डॉक्टर रहते हुए पॉलीटिकल अचीवमेंट प्राप्त किए , स्कूल हेल्थ प्रोग्राम में काम किया हो बुक राइटिंग और जनरल में आर्टिकल छपे हो, विभिन्न अखबारों में आर्टिकल छापे हो , ऐसे डॉक्टरों को भी अवार्ड दिया जाएगा , डॉ चौधरी ने कहा कि अवार्ड के इन कैटेगरी में उन डॉक्टरों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने गरीबों की मरीजों की सेवा के लिए अधिकतम कैंप लगाएं हो, अधिकतम ऑर्थोपेडिक ,आई, जनरल सर्जरी , या सीएबीजी इत्यादि की हो, बेस्ट क्लीनिक का अवार्ड भी. अरिसदा स्ट्राइक में सक्रिय भागीदारी अवार्ड, लीडरशिप क्वालिटी अवार्ड, अधिकतम सीएमई ऑर्गेनाइज की हो ,अधिकतम कॉन्फ्रेंस का अवॉर्ड , सबसे बड़ी डॉक्टर फैमिली को अवार्ड दिया जाएगा l
*आई एम ए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एम ए थरेजा ने बताया कि इस राज मेडिकोन 2019 के दौरान विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होगी* जिसमें प्रमुख रुप से प्रमुख बिंदु हैं Hospital issue, fire safety issue, Pollution Control board issue TPA issue, Record Keeping, Dr security issue, staff training issue , GST issue, electricity , law and doctor issue, financial issue,इत्यादि।। *अरिसदा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ लक्ष्मण सिंह ओला ने बताया कि सेवारत चिकित्सको को इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए ड्यूटी लीव और कोनफ़्रेंस के सभी डेलीगेटस को CME क्रेडिट पॉइंट भी दिए जाएंगे* जो की राज्य में कार्य करने वाले सभी चिकित्सकों के लिए अर्जित करना अनिवार्य होने जा रहे हैं ! प्रेस कॉन्फ्रेंस में IMA के उपाध्यक्ष डॉ महेश पोद्दार, ,अरिसदा के राज्य सचिव डॉ वी पी मीणा व प्रवक्ता डॉ ज्योत्स्ना रँगा भी उपस्थित थे।
IMA के प्रदेश संग़ठन महामंत्री एवम मीडिया प्रभारी डॉ संजीव गुप्ता ने बताया कि इस कांफ्रेस में सरकारी चिकित्सक , गैर सरकारी चिकित्सको द्वारा राज्य की जनता को बेहतर चिकित्सा किस तरह सुगमता से उपलब्ध करवाई जाए उस पर भी चर्चा होगी, साथ मे आये दिन चिकित्सको के ऊपर आने वाली समस्याओं के निराकरण किस तरह सामूहिक रूप से किया जा सकता है चर्चा होगी, डॉ संजीव ने बताया कि सरकार , सरकारी डाक्टर , गैर सरकारी डाक्टरो का आपसी समन्वय स्थपित कर जनता को सुगम चिकित्सा उपलब्ध करवाने के लिए उन्हें मीडिया से सहयोग मांगा

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए डॉक्टर