नख़राली नार’का पोस्टर विमोचन

अजमेर रोड स्थित होटल में पोस्टर विमोचन किया गया।कार्यक्रम के आयोजक पूनम खंगारोत व सुशील भारती ने बताया इसमें जयपुर की जानी मानी हस्तियाँ उपस्थित रही।शक्ति फ़िल्म प्रोडेकशन की डाइरेकटर अंबालिका शास्त्री ,प्रेमलता जी,रश्मि राठौड,नम्रता चांपावत,शिखा हाड़ा,रूचि सेठी,विष्णु टाँक जी,मोनिका जेम्स आदि की मौजुदगी मे किया गया पोस्टर विमोचन ।
राजस्थान का नाम आते ही रंग-बिरंगी वेशभूषा में थिरकते-गाते लोग आँखों के सामने नज़र आने लगते हैं।देश-विदेशों में हमारे राजस्थान की कला संस्कृति को बहुत पसंद किया जाता है।हमारे कलाकारों ने संपूर्ण देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी कला की पताका फहराई हुई है।राजस्थान को रंगीलो राजस्थान भी कहा जाता है।

लोक कला की समस्त विधाओं में लोकनृत्यों, लोकनाट्यों, लोक वाद्यों, लोक संगीत इत्यादि का महत्वपूर्ण स्थान है। इन विधाओं में लोक जीवन, मनोरंजन और संस्कृति का अनुपम रूप निहारने को मिलता है।
गणगौर गु्प कुछ ऐसी सोच के साथ ला रहा है”नख़राली नार” जिसमें महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दे रहे हैं ।साथ ही राजस्थान की कला एवं संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं ,जो हमारे समाज से लुप्त होती जा रही है। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ‘ व महिला सशक्तिकरण ‘को बढ़ावा देने को बालिकाओं व महिलाओं की छिपी प्रतिभा को निखारकर महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करना है।आप सभी आइये और जुड़े हमारे साथ और हमारी संस्कृति ,पहनावा,भाषा और लोककला को बढ़ावा देने को।