नीट पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड संजीव कुमार को मिली क्लीन चिट
नई दिल्ली, 23 जुलाई। नीट पेपर लीक मामले को लेकर एक ओर जहां दिल्ली के जंतर-मंतर पर हजारों की संख्या में देशभर से छात्र धरना-प्रदर्शन में शामिल हो रहे इसके साथ ही कुछ उपद्रवी भी छात्रों की भीड़ में शामिल हुए जिसके चलते पुलिस प्रशासन को लाठीचार्ज तक की जरूरत पड़ गई। वहीं दूसरी ओर आज सीबीआई ने नीट यूजी-2024 पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया को क्लीट चिट दे दी है। केंद्रीय जांच एजेंसी का कहना है कि संजीव कुमार के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत प्राप्त नहीं हुए हैं।
गौरतलब है कि बिहार पुलिस ने नीट यूजी-2024 पेपर लीक मामले में नालंदा निवासी संजीव मुखिया को आरोपी बनाया था। बहुत दिनों तक फरार संजीव मुखिया को गिरफ्तार कर इस केस की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। सीबीआई का कहना है कि हमारे द्वारा इस केस की गहनता से जांच की गई और इसमें जितने लोग शामिल थे कड़ी-दर-कड़ी हर व्यक्ति की पहचान की गई। अंततः सीबीआई ने पटना की अदालत में जिन 45 लोगों के खिलाफ चार्जशीट फाईल की उसमें संजीव मुखिया का नाम नहीं था। सीबीआई ने कहा हमें उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला जिसके चलते कोर्ट से मुखिया को जमानत मिल गई।