पर्यटन स्थलों पर साईन बोर्ड लगाने के दिए निर्देश
उमरिया । कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने गत दिवस छोटी तुम्मी मे हुई दुर्घटना को दृष्टिगत रखते हुए समय सीमा की बैठक में निर्देश दिए हैं कि झरने एवं ऐसे पर्यटन स्थल जहां लोगो का आवागमन होता है एवं दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है वहां पर साईन बोर्ड एवं फेंसिंग कराई जाए, ताकि किसी भी प्रकार की बड़ी दुर्घटनाओं को घटित होने से रोका जा सके।