बीपीसीएल भिटोनी डिपो में हुआ मॉक एक्‍सरसाइज

जबलपुर, 17 अप्रैल। भारत पैट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड भिटोनी डिपो में आज राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज़ का आयोजन किया गया। जिसमें बीपीसीएल कंपनी के अधिकारियों द्वारा पेट्रोल के टैंक में आग लगने का परिदृश्य रखा। जिसको बुझाने में जबलपुर ज़िला प्रशासन की सहायता ली गई। बीपीसीएल डिपो में स्थापित अग्निशामन उपकरणों द्वारा आग पर जल्दी काबू पाया गया और इससे आस पास फैलने से रोका गया। यह सम्पूर्ण माँक ड्रिल प्रक्रिया बीपीसीएल भिटोनी डिपो के प्रादेशिक प्रबंधक श्री शुभांग पांडे एवं डिपो ईंचार्ज श्री मनीष कुमार गर्ग एवं ज़िला प्रशासन की निगरानी में हुई। घटना स्थल पर ज़िला प्रशासन की ओर से संयुक्‍त कलेक्टर श्रीमती शिवांगी जोशी, एसडीएम शाहपुरा श्री कुलदीप पाराशर, तहसीलदार श्री रवीद्र पटेल, आईटीबीपी से डिप्‍टी कमांडेंट श्री वासुदेव सिंह, एसडीआरएफ़ जबलपुर से श्री नीरज सिंह ठाकुर, डेप्युटी डाइरेक्टर फैक्ट्रीज़ श्री डी.के चौबे, आर्डनेंस फैक्टरी जबलपुर से श्री कैलाश चंद, रेल्वे जबलपुर की तरफ से हिमांशु गुप्ता, आईओसीएल, एचपीसीएल, बीपीसीएल गैस, ट्रेफिक पुलिस, पुलिस थाना शाहपुरा, जिला स्वास्थ विभाग, फायर ब्रिगेड, नगर निगम जबलपुर एवं सिविल डिफेंस जबलपुर के अधिकारी मौजूद रहे। मॉक एक्सरसाइज़ का आयोजन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशनसुर किया गया। जिसमें पेट्रोल टैंक में आग की सूचना से अफरा-तफरी मच गयी जिसमे जिला प्रशासन के नेत्रितव में एसडीआरएफ़ जबलपुर के द्वारा सर्च एंड रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन किया गया, जिसमें घायलों को स्वस्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए मेडिकल कैंप पर इलाज़ मुहैया कराया गया। प्रशासन द्वारा ग्रीन कॉरीडोर की स्थापना की गई, ताकि गंभीर रूप से घायलो को शीघ्र ही जबलपुर पहुंचाकर बेहतर इलाज़ सुविधा मिल सके एवं स्थानीय व्यक्तियों को राहत कैंप में पहुचाया गया। इसके साथ ही रेल्वे द्वारा ओएचई लाइन एवं पैसेंजर रेल गाड़ियों को भी बंद रखने का कार्य किया गया।