दही पाचन के लिए बेहतर और मोटापा कम होने में फायदेमंद

चाहे सुबह का नाश्ता हो या फिर दोपहर का लंच हो या डिनर, दही खाई जाती है। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं और इसे खाने पर पाचन बेहतर होता है, इम्यूनिटी मजबूत बनती है, हड्डियों को मजबूती बनती है और मोटापा कम होने में भी दही के फायदे नजर आते हैं। दही (Dahi) को सादा खाना यूं तो सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इसे कुछ चीजों के साथ खाने पर सेहत को नुकसान हो सकता है।
दही को फलों के साथ खाने से परहेज की सलाह दी जाती है। दही को अगर फलों के साथ खासकर संतरा, ग्रेपफ्रूट, अनानास या कीवी के साथ खाया जाए तो पाचन खराब हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार यह फूड कोंबिनेशन अच्छा नहीं होता है और इससे पेट खराब हो सकता है।