नोएडा एयरपोर्ट पर कल उतरेगा पहला विमान, एनसीआर वासियों के लिए बड़ा दिन

नई दिल्ली, 8 दिसंबर। साल के अंतिम माह दिसंबर की 25 तारीख जो बड़े दिन के नाम से मशहूर है। यह साल एनसीआर वासियों के लिए इससे पहले एक और बड़ा दिन लेकर आया है जो 9 दिसंबर माना जा रहा है क्योंकि इस दिन लगभग 25 वर्षों की कवायद के बाद नोएडा एयरपोर्ट के रनवे पर पहली बार विमान उतरेगा और कुछ घंटों के बाद टेक आॅफ भी करेगा। यह विमान एयरपोर्ट अथाॅरिटी आॅफ इंडिया का होगा, जो कल नोएडा एयरपोर्ट के आसपास लगभग एक घंटे उड़ता नजर आएगा।
गौरतलब है कि रनवे पर विमान की लैंडिंग से पहले रविवार को वाटर कैनन से सलामी दी गई। इसके साथ ही नागरिक उड्डयन निदेशालय द्वारा सभी सुरक्षा उपकरणों की जांचकर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। ज्ञात हो कि 3900 मीटर लंबे और 60 मीटर चैड़े इस रनवे के ट्रायल के लिए डीजीसीए से 15 दिसंबर की समयसीमा तय की गई थी। एक अनुमान के अनुसार 2050 तक एयरपोर्ट पूरी तरह संचालित होने पर हर साल सात करोड़ यात्रियों की आवाजाही क्षमता को पूरा करेगा। नोएडा एयरपोर्ट के रनवे की खास उपलब्ध्यिों पर नजर डालें तो आईएलएस कैलिब्रेशन का कार्य 10 से 14 अक्टूबर तक हुआ, कैलिब्रेशन का सर्टिफिकेट भी यापल को प्राप्त हो चुका, फ्लाइट ट्रायल की मंजूरी डीजीसीए से प्राप्त हुई इसके साथ ही एयरोड्रोम लाइसेंस के लिए आवेदन इसी माह होगा, एआईपी पब्लिकेशन 6 फरवरी को होगा इसके बाद फ्लाइट की टिकिट बुकिंग प्रारंभ होगी।