देशी कट्टा लिए घूम रहा युवक पकड़ाया
जबलपुर, 31 अगस्त। ’क्राइम ब्रांच एवं गढ़ा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, फायर आर्म्स के साथ बदमाश पकड़ा गया, एक देशी कट्टा एवं 1 कारतूस जप्त’। मदनमहल दरगाह के पास एक 20-22 वर्ष की उम्र का एक युवक सफेद मटमैली शर्ट पहने है, और अपने पास हथियार रखे हुये ऐसी सूचना मिलने पर क्राईम ब्रांच एवं थाना गढ़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की निशानदेही पर दबिश दी देकर मदनमहल दरगाह के पास बताये गए हुलिये का लड़का दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़कर नाम पता पूछने पर अपना नाम तुषार उर्फ गुल्लू सोनी उम्र 21 वर्ष निवासी रामनगर देवताल रामायण मंदिर के पास गढ़ा बताया, जिसकी तलाशी लेने पर कमर में देशी कट्टा खोसे तथा जेब मंे एक जिंदा कारतूस रखे मिला। आरोपी से देशी कट्टा एवं कारतूस जप्त करते हुये आरोपी तुषार उर्फ गुल्लू सोनी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
’उल्लेखनीय भूमिका-’ आरोपी को अवैध हथियार के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक अनिल कुमार, प्रधान आरक्षक प्रेमनारायण, सत्यनारायण, आरक्षक अनिल यादव, पुष्पराज, संतोष जाट, अश्वनी तथा क्राईम ब्रंाच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, प्रशांत सोलंकी, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र सिंह, अटल जंघेला, संतोष पटेल, मनोज पाण्डे आरक्षक मुकुल गौतम, राजेश मिश्रा, आशुतोष बघेल की सराहनीय भूमिका रही।