स्मृति ईरानी को भला-बुरा ना कहें – राहुल गांधी
नई दिल्ली, 13 जुलाई। सोशल मीडिया पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ तंज कसने और तरह-तरह की टिप्पणियां करने पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बड़ा दिल दिखाते हुए समर्थकों से कहा कि स्मृति ईरानी या किसी भी अन्य नेता के खिलाफ अपमानजनक भाषा का उपयोग नहीं करें।