मदन महल की पहाड़ियों में हुआ पौधारोपण
जबलपुर, 10 जुलाई। उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधिपति एवं मुख्य संरक्षक मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायमूर्ति आर.एस.झा के निर्देशन तथा अमनीश कुमार वर्मा सदस्य सचिव के कुशल मार्गदर्शन में आज वन महोत्सव के उपलक्ष्य में पावन चिंतन धारा जबलपुर के सहयोग से मदन महल चौहानी स्थित पहाड़ियों पर पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया।
इस दौरान समिति के सदस्यों द्वारा नुक्कड नाटक के माध्यम से प्रकृति को संरक्षित करने एवं मदन महल की पहाडियों को पुर्नजीवित करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव अमनीश कुमार वर्मा, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के विशेष कर्त्तव्य अधिकारी विजय चंद्र, राज्य प्राधिकरण के उपसचिव डी.के.सिंह, जिला प्राधिकरण के सचिव शरद भामकर, विधिक सहायता अधिकारीगण राजेश कुमार सक्सेना, पूनम तिवारी, प्रदीप सिंह ठाकुर व मनीष कौशिक, प्रोजेक्ट कन्सल्टेंट सुरभि सिंह एवं प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर गरिमा शुक्ला की उपस्थिति रही।