युवा कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन के उदासीन रवैये के विरोध में ज्ञापन देकर विरोध दर्ज कराया
जबलपुर, 08 जून। आज युवा कांग्रेस द्वारा संस्कारधानी में पुलिस प्रशासन के उदासीन एवं दुर्व्यवहार पूर्ण रवैये के विरोध में युवक कांग्रेस अध्यक्ष जितिन राज के नेतृत्व में शहर के समस्त 22 थानों में एक साथ ज्ञापन देकर अपना विरोध प्रकट किया गया।
जबलपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की जबलपुर की जनता एवं व्यापारियों के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार अभद्र व्यवहार किया जा रहा है, शहर के निम्न एवं मध्यम वर्ग के लोगों को जहां एक ओर अपनी जीविका के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन द्वारा चालानी कार्यवाही से दोहरी मार पड़ रही है। शहर के सभी छोटे बड़े व्यापारियों के साथ पुलिस लगातार अभद्र व्यवहार करती नजर आ रही है। इसी दुर्व्यवहार के विरोध में शहर युवा कांग्रेस में आव्हान पर विजय नगर थाने में अध्यक्ष जितिन राज, माढ़ोताल थाने में बसंत ठाकुर, सोनू कुकरेले, गढ़ा थाने में सचिन बाजपेई, कोतवाली थाने में कपिल भोजक, ग्वारीघाट थाने में मिंटू मिश्रा, प्रमोद पटेल, घमापुर थाने में मोंटी वंशकार, गोहलपुर थाने भानु यादव, जय ठाकुर, मदन महल में शिशिर नंहोरिया सहित सभी थानो में युवा कांग्रेस ने ज्ञापन देते हुए पुलिस प्रशासन के प्रति विरोध दर्ज कराया।