राजेन्द्र शुक्ल ने किया ऑक्सीजन प्लांट के लिए भूमि का निरीक्षण

रीवा, 24 अप्रैल।

पूर्व मंत्री रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने आज औद्योगिक क्षेत्र चोरहाटा में बनने वाले ऑक्सीजन प्लांट के लिए भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान MPIDC के MD  जॉन किंग्सले एवं कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी एवं सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस ऑक्सीजन प्लांट के लग जाने से कोविड19 संक्रमित मरीजों के इलाज में उत्पन्न ऑक्सीजन गैस मददगार साबित होगी।