रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफास, 2 हाई प्रोफाइल बिजनेसमैन गिरफ्तार

रायपुर  14,अक्टूबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को नशे में झोंकने वाले ड्रग्स नेटवर्क के 2 और आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। गिरफ्तार दोनों आरोपी हाई प्रोफाइल बिजनेसमैन हैं। दोनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक दोनों बिजनेसमैन ड्रग्स बेचने और उसका सेवन भी करते थे ।