सोशल मीडिया से तेजस्वी की दूरी पर बोले रघुवंश प्रसाद- शायद वर्ल्डकप देखने गए होंगे

पटना, 19 जून ।   लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव अचानक गायब हो गए हैं। सत्ता पक्ष के द्वारा लगातार यह सवाल उठाया जा रहा है कि आखिर तेजस्वी है कहां? वहीं राजद के नेता रघुवंश प्रसाद ने सबके मन में उठ रहे इस सवाल का जवाब दिया है।

रघुवंश प्रसाद ने कहा कि आजकल क्रिकेट का वर्ल्ड कप चल रहा है तो हो सकता है कि वह वर्ल्ड कप देखने गए हों। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में निश्चित तौर पर कुछ पता नहीं है वह केवल अनुमान लगा रहे हैं। पता लगाना चाहिए कि तेजस्वी कहां हैं।

बिहार में चमकी बुखार से लगातार हो रही बच्चों की मौत के बाद भी तेजस्वी यादव ने कोई बयान जारी नहीं किया है।