ट्रंप के टैरिफ पर भारत का जवाब
अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। इस पर विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया इसमें कहा अमेरिका ने रूस से भारत के तेल आयात को निशाना बनाया है। इसमें यह भी शामिल है कि हमारा इंपोर्ट बाजार पर आधारित है और देश के लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के मकसद से किया जाता है। अमेरिका ने भारत पर उन कार्यों के लिए अतिरिक्त शुल्क लगाने का विकल्प चुना है जो कई अन्य देश भी अपने हित में कर रहे हैं।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, मुझे नहीं लगता कि यह हमारे लिए कोई अच्छी खबर है। 50 प्रतिशत टैरिफ से अमेरिका में बहुत से लोगों के लिए हमारे उत्पाद पहुंच से बाहर हो जाएंगे। मुझे डर है कि अगर आप वियतनाम, इंडोनेशिया, फिलीपींस यहां तक कि बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे देशों पर भी नजर डालें, जहां टैरिफ हमसे कम हैं तो लोग अमेरिका में हमसे सामान नहीं खरीदेंगे, अगर उन्हें कहीं और सस्ता मिल सकता है।