पनागर विधायक ने किया एक साथ चार मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण
जबलपुर, 23 जुलाई। पनागर विधानसभा क्षेत्र की सीमा में शामिल जबलपुर शहर के चार नये मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का आज मंगलवार को लोकार्पण किया गया। पनागर विधायक श्री सुशील कुमार तिवारी इंदु ने इमलिया में आयोजित समारोह में इन चारों मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का एक साथ लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को विटामिन ए का घोल पिलाकर जिले में स्टॉप डायरिया सह दस्तक अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत भी की। समारोह में जिले मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा भी उपस्थित थे।