भगवान महावीर जयंती पर रवींद्र भवन, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल

भोपाल, 10 अप्रैल।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भगवान महावीर जयंती एवं पूज्य मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज के 38वें दीक्षा दिवस के अवसर पर रवींद्र भवन, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज एवं अन्य पूज्य संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया।