व्हाइट हाउस ने चीन पर 104% आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने का ऐलान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा था कि अगर चीन ने अमेरिका पर लगाए गए 34% टैरिफ को वापस नहीं लिया, तो अमेरिका भी उस पर 50% अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा। अब व्हाइट हाउस की ओर से इस धमकी को अमलीजामा पहनाते हुए कुल 104% टैरिफ की घोषणा कर दी गई है। व्हाइट हाउस का कहना है कि यह फैसला 9 अप्रैल से लागू होगा।
ट्रंप ने अपने बयान में दो टूक कहा कि जो भी देश अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेगा, उस पर तत्काल प्रभाव से नए और पहले से ज्यादा कड़े टैरिफ लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही साफ कर दिया था कि हम व्यापार में अनुचित व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अब समय आ गया है कि चीन अपनी नीति पर पुनर्विचार करे और अमेरिका के साथ ठीक व्यवहार करे।