मुख्यमंत्री भोपाल तो अन्य मंत्री इन जिलों में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

भोपाल, 22 जनवरी। देश के 76 वें गणतंत्र दिवस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जबलपुर जिला मुख्यालय में एवं उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वज फहरायेंगे और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सागर, कुवंर विजय शाह झाबुआ, कैलाश विजयवर्गीय धार, राकेश सिंह छिंदवाड़ा, करण सिंह वर्मा सिवनी, उदय प्रताप सिंह कटनी, श्रीमती संपतिया उईके अलीराजपुर, तुलसीराम सिलावट ग्वालियर, एदल सिंह कंषाना दतिया, सुश्री निर्मला भूरिया नीमच,  गोविंद सिंह राजपूत नरसिंहपुर, विश्वास सारंग हरदा, नारायण सिंह कुशवाह निवाड़ी, नागर सिंह चौहान उमरिया, प्रद्युमन सिंह तोमर शिवपुरी, राकेश शुक्ला श्‍योपुर, चैतन्य काश्यप रत्‍लाम, इंदरसिंह परमार पन्‍ना में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।
राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर टीकमगढ़, धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी खंडवा, दिलीप जायसवाल सीधी, गौतम टेटवाल उज्जैन, लखन सिंह पटेल दमोह, नारायण सिंह पवार रायसेन, नरेंद्र शिवाजी पटेल बैतूल, श्रीमती प्रतिमा बागरी सतना, दिलीप अहिरवार अनूपपुर और श्रीमती राधा सिंह मैहर में ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगें। शेष जिलों देवास, खरगोन, बड़वानी, सिंगरौली, बुरहानपुर, देवास, गुना, अशोकनगर, भिंड, मऊगंज, छतरपुर, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, मण्‍डला, बालाघाट, पांढुर्णा, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, शहडोल, विदिशा एवं डिेंडौरी में कलेक्टर ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।