पाकिस्तान में भीषण बम धमाका, 25 की मौत लगभग 50 घायल

बलूचिस्तान, 9 नवंबर। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के समीप स्थित क्वेटा स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पेशावर जाने वाली एक्सप्रेस के रवाना होने से ठीक पहले एक दिल दहला देने वाला बम विस्फोट हुआ और कुछ ही पल में सब तहस-नहस हो गया। धामाका इतना भीषण था कि इसकी जद में आए 25 लोगों की मौत हो गई और लगभग 50 लोग बुरी तरह घायल हो गए।
गौरतलब है कि जैसे ही इस भयानक विस्फोट की खबर पुलिस को मिली पुलिसकर्मी बचावदल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को क्वेटा हाॅस्पिटल ले जाया गया जहां वे इलाजरत हैं। उक्त बम धमाके की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली है। बलूच लिबरेशन आर्मी बलूचिस्तान का एक समूल है जो बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग करने की मांग कर रहा है।