घमापुर में साढ़े 5 किलो अवैध गांजा पकड़ाया

जबलपुर, 21 सितंबर। घमापुर पुलिस ने अवैध तस्करी में लिप्त युवक को 5 किलो 524 ग्राम गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ा है।
थाना प्रभारी घमापुर सतीष कुमार अंधवान से प्राप्त जानकारी अनुसार एक लड़का उम्र 20-25 वर्ष का जो आसमानी रंग की गोल गले की टीशर्ट तथा लोवर पहना है अपने पास सफेद रंग की बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा भरे रखा है जो न्यू कालोनी धोबीघाट रोड खण्डहर पम्प हाउस के पास घमापुर में किसी व्यक्ति को देने के लिये खड़ा है सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जहंा मुखबिर के बताये हुलिये का युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने पर घेराबंदी कर पकड़ा गया, पुलिस को अपना नाम शिवम लखेरा उम्र 20 वर्ष निवासी बड़ी संतोषी माता मंदिर के बाजू लालमाटी घमापुर बताया, तलाशी लेने पर बोरी के अंदर टेप से लिपटे 2 पैेकेट तथा एक थैली मंे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा पाया गया, तौल करने पर 5 किलो 524 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 10 हजार रूपये का होना बताया गया जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर उक्त पदार्थ कहां से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।
अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित आरोपी को पकड़ने में उप निरीक्षक सुनील तंतुवाय, प्रधान आरक्षक रविन्द्र सोनी, शरदधर दुबे, आरक्षक सुनील पटैल, जयप्रकाश की सराहनीय भूमिका रही।