23 अगस्त को चंद्रयान 3 की कामयाबी का जश्न मनाएगा इसरो

भारत में 23 अगस्त को पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (नेशनल स्पेस-डे) के मौके पर 23 अगस्त की तैयारियों को लेकर इसरो ने कहा, हम आपको अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की कामयाब यात्रा को उजागर करने वाली कहानियां, विशेषताएं और चर्चाओं को साझा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। हम सब मिलकर इस खास दिवस को एक यादगार आयोजन बनाएं जो देश को एकजुट करें। देश में पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के आयोजन को लेकर जोरदार तैयारी की जा रही है। यह दिन इसलिए खास है क्योंकि अंतरिक्ष अन्वेषण में हमारे देश की उल्लेखनीय उपलब्धियों और चंद्रमा के साउथ पोल में चंद्रयान 3 की ऐतिहासिक लैंडिंग की पहली वर्षगांठ का सम्मान करने की पहल है।