सीएम यादव लाड़ली बहनों से मिलने नरसिंहपुर पहुंचे
नरसिंहपुर, 5 अगस्त। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज नरसिंहपुर के शासकीय महिला महाविद्यालय हैलीपेड पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। सीएम के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल जबेरा जिला दमोह से हैलीकाप्टर द्वारा नरसिंहपुर पहुंचे थे।
शासकीय महिला महाविद्यालय नरसिंहपुर हैलीपेड पर प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, होशंगाबाद लोकसभा सांसद चैधरी दर्शन सिंह, पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल सहित अन्य विशिष्ट जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।
हेलीपेड से कार्यक्रम स्थल जाते वक्त यहां मौजूद लाड़ली बहनों ने उन्हें राखी बांधी। महिला महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा मुख्यमंत्री का करतल ध्वनि से स्वागत किया गया। छात्राएं मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेतीं नजर आयीं। इस अवसर पर संभागायुक्त अभय वर्मा, आईजी अनिल सिंह कुशवाहा, डीआईजी सचिन अतुलकर,कलेक्टर शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।