विराट-अनुष्का वेकेशन के लिए रवाना

मुंबई, 29 दिसंबर। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा क्रिकेट और बॉलीवुड जगत के खूबसूरत कपल में से हैं। हाल ही में इस कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, और इस दौरान दोनों का लुक देखते बन रहा था। विराट और अनुष्का वेकेशन के लिए रवाना हुए हैं, हालांकि उनकी बेटी वामिका उनके साथ नजर नहीं आईं। बॉलीवुड सेलिब्रेटीज हर साल देश से बाहर फैमिली संग वेकेशन एंजॉय करते हुए अपने नए साल की शुरुआत करते हैं। वहीं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी नए साल की शुरुआत के लिए मुंबई से रवाना हो गए।