वीयू – गोपाष्टमी कार्यक्रम संपन्न
जबलपुर, 01 नवम्बर। नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के माननीय कुलपति डॉ. सीता प्रसाद तिवारी के मुख्य आतिथ्य में गोपाष्टमी, आधारताल पशुधन प्रक्षेत्र में मनाई गई। जिसमें गौ माता एवं उनके बछड़ों का आकर्षक श्रृंगार उपरांत तिलक वंदन , माल्यार्पण, कर पूजा संपन्न की गई तथा गोवंश को गुड़, चना, मिष्ठान, फल आदि का भोग लगाया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन द्वारा हिंदू धर्म में गोपाष्टमी के महत्त्व को वहां उपस्थित कॉलेज के छात्र छात्राओं को अवगत कराया।
इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारी कुलसचिव डॉ. श्रीकांत जोशी, संचालक अनुसंधान सेवा डॉ. मधुस्वामी, संचालक विस्तार शिक्षा डॉ. सुनील नायक, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. जीपी लखानी, संचालक शिक्षण डॉ एस एस तोमर, संचालक बायोटेक्नोलॉजी डॉ. अजीत प्रताप सिंह, डॉ आर वी सिंह, डॉ रामकिंकर , डॉ. राजकुमार की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. एस.कारमोरे, डॉ पी के सिंह,डॉ,सुमन कुमार, शिवांगी शर्मा, . डॉ अभिषेक विसेन, डॉ. आशीष सोनी, श्री राकेश मिश्रा, का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।